*-मैं भारत का नागरिक हूँ,*
*_मुझे लड्डू दोनों हाथ चाहिये।*

          *-बिजली मैं बचाऊँगा नहीं,*
*_बिल मुझे माफ़ चाहिये ।*

         *-पेड़ मैं लगाऊँगा नहीं,*
*_मौसम मुझको साफ़ चाहिये।*

         *-शिकायत मैं करूँगा नहीं,*
*_कार्रवाई तुरंत चाहिये ।*

         *-बिना लिए कुछ काम न करूँ,*
*_पर भ्रष्टाचार का अंत चाहिये ।*

         *-घर-बाहर कूड़ा फेकूं,*
*_शहर मुझे साफ चाहिये ।*

        *-काम करूँ न धेले भर का,*
*_वेतन लल्लनटाॅप चाहिये ।*

        *-एक नेता कुछ बोल गया सो*
*_मुफ्त में पंद्रह लाख चाहिये।*

       *-लाचारों वाले लाभ उठायें,*
*_फिर भी ऊँची साख चाहिये।*

       *-लोन मिले बिल्कुल सस्ता,*
*_बचत पर ब्याज बढ़ा चाहिये।*

       *-धर्म के नाम रेवडियां खाएँ,*
*_पर देश धर्मनिरपेक्ष चाहिये।*

      *-जाती के नाम पर वोट दे,*
*_अपराध मुक्त राज्य चाहिए।*

      *-टैक्स न मैं दूं धेलेभर का,
*_विकास मे पूरी रफ्तार चाहिए ।

           *-मैं भारत का नागरिक हूँ ,*
*_मुझे लड्डू दोनों हाथ चाहिए।*

पोस्ट अच्छी लगे तो प्लीज़ शेयर जरूर करें 👏


Download IDM 6.07 Final Preactivated.

                                                Download IDM 6.07 Final Preactivated.